• Tue. Oct 13th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को 2, 3 और 4 जुलाई को विशेष अवकाश प्रदान

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को 2, 3 और 4 जुलाई को विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि इन तिथियों पर होने वाली परीक्षा में लगभग 1600 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को देखते हुए शिक्षकों को अवकाश देने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकें।

प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा था। सरकारी नियमों के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी योग्यता अनिवार्य है, जो प्रमोशन और सेवा विस्तार के लिए आवश्यक मानी जाती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )