• Wed. Feb 18th, 2026

दिल्ली: 40,000 की रिश्वतखोरी में सब-इंस्पेक्टर और थानेदार पर गिरी गाज

दिल्ली पुलिस के उत्तरी रोहिणी थाने में सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसएचओ खालिद हुसैन को भी निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि विजय सिंह एक व्यक्ति के रिश्तेदार को गिरफ्तार न करने के लिए रिश्वत मांग रहा था।

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार तेजी से पनपते जा रहा है। दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट और सीबीआई के पास पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने और लेने की शिकायत पहुंचने पर ये एजेंसियां आए दिन पुलिसकर्मियों को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर रही हैं।
ताजा मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तरी रोहिणी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

सब-इंस्पेक्टर और SHO के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह के निर्देश पर आला अधिकारी ने सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह के अलावा उत्तरी रोहिणी थाने के एसएचओ खालिद हुसैन को भी निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )