• Mon. Feb 2nd, 2026

UP-गाज़ियाबाद के निजी अस्पताल में दूल्हा दुल्हन ने की शादी ,परिवार के लोगो ने खुशी खुशी की शिरकत

यूपी के गाज़ियाबाद में अस्पताल में धूमधाम से हुई शादी परिवार ने खुशी खुशी की शिरकत
फिल्म ‘विवाह’ तो याद होगी। शादी से कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री जब अस्पताल में एडमिट हो जाती है तो अभिनेता तय समय पर शादी करने के लिए सीधे अस्पताल पहुंच जाता है। गाजियाबाद में ठीक ऐसा ही हुआ है। दूल्हे को डेंगू हुआ तो दुल्हन सीधे अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल के एक हॉल को मंडप बना दिया। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और परिणय सूत्र में बंध गए।

दिल्ली में कोंडली के रहने वाले अविनाश की शादी फरीदाबाद निवासी अनुराधा से तय हुई। शादी की तारीख 27 नवंबर फिक्स हुई थी। शादी के लिए लड़की पक्ष ने पलवल (हरियाणा) का बैंक्वेट हॉल भी बुक करा दिया।

शादी से ठीक चार दिन पहले अविनाश को बुखार आ गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। 25 नवंबर को उन्हें गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अविनाश की प्लेटलेट्स गिरते-गिरते 10 हजार तक पहुंच गईं। डॉक्टर किसी भी सूरत में उन्हें डिस्चार्ज नहीं कर सकते थे। तब दोनों के परिजनों ने अस्पताल में ही दोनों की शादी कराने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से परमीशन ली। परमीशन मिलने के बाद दस लोगों की मौजूदगी में अविनाश और अनुराधा ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और जीवन भर के लिए एक हो गए।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)