साइबर सेल ने बाइक ट्रांसपोर्ट ठगी के एक मामले में पीड़ित को न्याय दिलाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति की बाइक वापस दिलाई। सेक्टर-150 निवासी एक व्यक्ति ने मुंबई बाइक भेजने के लिए गूगल से मिली ट्रांसपोर्ट कूरियर कंपनी से संपर्क किया था। ठगों ने व्हाट्सऐप पर बाइक लोड की, लेकिन बाद में तय रकम से अधिक की मांग करने लगे।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल प्रभारी आशीष यादव ने टीम के साथ प्रयास कर पीड़ित की बाइक का पता लगाया। इसके बाद बाइक उसे वापस सौंप दी गई।

