• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इसे लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक प्रियंका ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।

डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी तथा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )