• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे

मार्च में गौतमबुद्ध नगर के क्रिकेट प्रेमियों को चौके-छक्कों की बौछार देखने को मिलेगा। ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। इसके लिए स्टेडियम प्रशासन और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तैयारी शुरू कर दी है। जिले के दर्शक मैचों का आनंद ले सके। उनके लिए निशुल्क एंट्री की व्यवस्था रहेगी।

लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले 1 से 6 मार्च तक खेले जाएंगे। आठ टीमें 26 व 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा पहुंच सकती हैं। छह दिनों के भीतर कुल छह मुकाबले होंगे। 1 मार्च को एक मैच, 2 मार्च को दो मैच, 3 मार्च को एक मैच, 5 और 6 मार्च को एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। 4 मार्च को विश्राम दिवस रहेगा।
स्टेडियम प्रशासन ने पिच और आउटफील्ड को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास सत्र, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आठों टीमों के ठहरने की व्यवस्था बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी परिसरों में की जायेगी

पिछले साल गौड़ स्टेडियम में हुए थे मुकाबले

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम बड़े मुकाबलों के लिए उपयुक्त माना जाता है। पिछले वर्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए थे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )