• Tue. Mar 31st, 2026

ग्रेटर नोएडा: एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री संस्था के सहयोग से पौधारोपण कराया गया

ग्रेटर नोएडा को हरा भरा शहर बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से सोमवार को एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री संस्था के सहयोग से पौधारोपण कराया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर 16बी स्थित हरित उपवन में हुआ।

ओएसडी गुंजा सिंह, डीजीएम संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा ने यहां पौधे लगाए। करीब 17 एकड़ में स्थित इस ग्रीन बेल्ट में पीपल, शीशम, सहजन, हरण, महुआ, आंवला और जामुन के पौधे लगाए गए हैं। यहां कुल 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। पौधे लगाने के लिए कंपनी व संस्था के कर्मचारी और छात्र-छात्राएं जुटे.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )