• Sat. Feb 7th, 2026

UK-उद्धमसिंह नगर में बदला मौसम का मिजाज़, कोहरे से मैदानी इलाकों में बिछी चादर बढ़ी ठिठुरन

उधम सिंह नगर देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय चोटियों पर बर्फ पड़ने से प्रदेश के तराई भावर में कोहरे की चादर ओढ़ ली है जिसके चलते पारा गिरने से ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। यही नहीं उत्तराखंड प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच बादलों की आमद ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से समूचा प्रदेश ठिठुर गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी है। हालांकि, वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी हिस्सों में कोहरा परेशानी का कारण बन सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में कमी आने की संभावना है। जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। पहाड़ में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में तेजी से गिरावट आने के आसार हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)