• Tue. Feb 17th, 2026

UP-कानपुर देहात के कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह मुन्ना का भाजपा की जीत पर राय ,हार जीत का फैसला जनता जनार्दन के पास

यूपी के कानपुर देहात के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पाँच राज्यो के चुनाव के आए चौकाने वाले नतीजों पर क्या कुछ कहा जानिए उन्ही की जुबानी ।देश के तीन राज्यों (मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में जहां सपा है बीजेपी का डंका बजा है तो वहीं कांग्रेस इस हार से परेशान दिख रही है दरअसल कांग्रेस का वोट प्रतिशत तो इस बार बढ़ा हुआ नजर आया है लेकिन फैसला आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही है ।

वही कानपुर देहात में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी दिलीप सिंह मुन्ना (सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी) का बयान भी सामने आया है उनका कहना है कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने मेहनत की है उसे प्रकार से वोट प्रतिशत उनका बड़ा है।
हार जीत का फैसला जनता जनार्दन के हाथ में होता है और उसे फैसले का वह सम्मान भी करते हैं बात पार्टी की हार की तो वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर जल्द ही इसकी समीक्षा की जाएगी कि आखिर किन कारणों से इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की हुई लेकिन हम सब पार्टी की विचारधारा और वरिष्ठ नेताओं के आदेशों का पालन करते रहे हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)