• Mon. Aug 31st, 2026

नोएडा: चार लोगों से 30 लाख ठगे

साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया, जबकि दो अन्य के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खातों से रकम निकाल ली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई चार अलग-अलग घटनाओं में साइबर अपराधियों ने करीब 30 लाख रुपये की रकम पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर ठग लिए 9 लाख रुपये : सेक्टर-70 निवासी शख्स एनटीपीसी में कर्मचारी हैं।

उनके पास 30 जुलाई 2025 को व्हाट्सएप के जरिए शेयर बाजार में निवेश से संबंधित संदेश आया था। संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को ‘ग्रोथ इंडिया रिसर्च’ कंपनी का कर्मचारी और शेयर बाजार विशेषज्ञ बताया। इसके बाद आरोपी ने एक वेबसाइट पर उनका पंजीकरण कराकर अलग-अलग चरणों में करीब 9 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद जब जितेंद्र ने निवेश की रकम और मुनाफा निकालना चाहा तो आरोपियों ने शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराने की मांग की।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया।वहीं ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 निवासी एक महिला से 8 जुलाई को टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया गया। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर रकम को दोगुना तक करने का दावा किया। मुनाफे का लालच देकर उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजने के लिए कहा गया। विश्वास में आकर शिवानी ने करीब सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब रकम वापस नहीं मिली और आरोपी टालमटोल करने लगे तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )