डीडीए अधिकारियों के मुताबिक, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजधानी का एक अहम खेल केंद्र है, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट, प्रशिक्षण शिविर और रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक आते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा में कोई ढील न रहे, इसके लिए पेशेवर एजेंसी की जरूरत महसूस की गई है। सुरक्षा के लिए एजेंसी नियुक्त होगी
डीडीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक यह टेंडर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए है, जिसमें एक अनुभवी एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 85.93 लाख रुपये रखी गई है। इस टेंडर के तहत चयनित एजेंसी को बिना हथियारों के 21 सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने होंगे। ये गार्ड कॉम्प्लेक्स में घुसपैठ रोकने, एंट्री-एग्जिट पर निगरानी रखने, रात-दिन सुरक्षा ड्यूटी और परिसर की सामान्य निगरानी जैसे काम करेंगे

