• Wed. Feb 4th, 2026

Noida Airport: तीसरे और चौथे चरण के लिए विस्थापन प्रक्रिया तेज, प्रशासन ने शुरू की तैयारी, जानें पूरा अपडेट

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण और लोगों के विस्थापन की प्रक्रिया सक्रिय हो गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने 14 गांवों के किसानों की आपत्तियों के समाधान हेतु 4 जुलाई से 11 जुलाई तक लोक सुनवाई आयोजित करने की योजना बनाई है।

एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में कुल 2053 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए 14 गांव की 1888.98 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, बाकी की जमीन प्रशासन के पास पहले से ही उपलब्ध है।

जिन 14 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानी है, उनमें रोही, पारोही, बंकापुर, दयानतपुर, सबौता मुस्तफाबाद, मुकीमपुर शिवारा, किशोरपुर, बनवारीबांस, जेवर बांगर, रामनेर, अहमदपुर चौरोली, ख्वाजपुर, थोरा व नीमका शहाजहांपुर शामिल हैं।

भूमि अधिग्रहण करने के लिए किसानों से सहमति मांगी जा चुकी है। अब इन्हें विस्थापित करने की तैयारी चल रही है। इन गांवों में 18 वर्ष से कम उम्र के 10847 बच्चे, 16343 पुरुष और 15243 महिलाएं हैं। वहीं, अधिग्रहण से प्रभावित करीब 9036 परिवार विस्थापित होंगे। इनमें 7977 पुरुष और 1385 महिलाएं शामिल हैं।

जानिए किस गांव के ग्रामीणों की कब होगी लोक सुनवाई गांव का नाम लोक सुनवाई की तारीख रोही, पारोही, बंकापुर- 4 जुलाई दयानतपुर, सबौता, मुकीमपुर- 5 जुलाई किशोरपुर, बनबारीबांस- 7 जुलाई जेवर बांगर, रामनेर- 8 जुलाई अहमदपुर चीरौली, ख्वाजपुर- 9 जुलाई थोरा- 10 जुलाई नीमका शाहजहांपुर- 11 जुलाई

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)