कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पर्थला खंजरपुर गांव की रहने वाली प्रियंका ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में बसई गांव के सार्थक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
पति मोबाइल चेक कर अतीत के बारे में जानने का प्रयास करता था। विरोध करने पर अप्रैल 2025 में मोबाइल तोड़ दिया। सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग पति को भड़काने का काम करते लगे। पति के मारपीट करने से पीड़िता का दो बार गर्भपात भी हो चुका है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति सार्थक, ससुर रामशरण, सास माया देवी, चंचल, शीतल, अंजली, मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है