• Mon. Feb 9th, 2026

नोएडा: खतरनाक सड़कों और खुले नालों को ठीक कराएगा प्राधिकरण

नोएडा प्राधिकरण खतरनाक मोड़ और नाले व तालाब बने प्लॉटों पर सुरक्षा के इंतजाम करेगा। बीते दिनों सेक्टर-150 में खतरनाक मोड़ के कारण हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण द्वारा कराए गए सर्वे में ऐसे 65 खतरनाक जगहों को चिन्हित किया गया है। प्राधिकरण ने 12 से ज्यादा बिल्डरों उनके प्लॉटों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए नोटिस भी जारी किए हैं।

अगर बिल्डर काम नहीं करवाते हैं तो प्राधिकरण खुद के बजट से सुरक्षा के इंतजाम करवाएगा और फिर बिल्डरों से इसकी वसूली की जाएगी। अफसरों के मुताबिक, 20 फरवरी तक सभी चिन्हित जगहों पर काम शुरू करवाने का लक्ष्य है।
प्राधिकरण के अनुसार, सेक्टर-79 स्थित एलीट गोल्फ ग्रीन सोसाइटी के पास सड़क पर दीवार बनवाई जा रही है। यहां सड़क अधूरी होने की वजह से 90 डिग्री मोड़ और इसके आगे खुला नाला था। इसी तरह सेक्टर-52 में भी सड़क किनारे खुले नाले को ढकने के लिए दीवार बनवाई जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )