• Mon. Feb 9th, 2026

IRCTC की ई-पैंट्री सर्विस शुरू, सीट पर बैठे-बैठे मिलेगा खाना, बदलेगा ट्रेन का सफर

IRCTC ने अपनी E-Pantry Service को शुरू कर दिया है. इसके जरिए आप पहले से अपने मील को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और खाने की क्वालिटी और कीमतों को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने जल्द ही मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अपनी ई-पेंट्री सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. पहले ये सर्विस सिर्फ प्रीमियम ट्रेनों में मिलती थी. लेकिन अब इस डिजिटल मील बुकिंग सिस्टम को रेगुलर लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बढ़ाया जा रहा है. शरुआत में 25 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पेंट्री सर्विस ऑनलाइन मील बुकिंग ऑप्शन लॉन्च किया गया है. अब आपके ट्रैवल के दौरान वेंडर आपका खाना सीधे आपकी सीट तक पहुंचाएगा. बता दें, पहले फूड की ऑनलाइन बुकिंग की सर्विस केवल प्रीमियम ट्रेनों में ही उपलब्‍ध थी. लेकिन अब ये सर्विस मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू की गई है. ई-पैंट्री एक डिजिटल मील बुकिंग सर्विस है, इसे IRCTC ने उन पैसेंजर्स के लिए खासतौर पर शुरू किया है जो लोग सफर के दौरान ओवरचार्जिंग, अनाधिकृत वेंडर्स और खराब क्वालिटी की शिकायत करते हैं.
.
.
ई-पेंट्री एक ऑनलाइन मील बुकिंग सिस्टम है जो IRCTC टिकटिंग सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड है. ये कन्फर्म, RAC या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ‘हाइजीनिक, स्टैंडर्ड खाना और रेल नीर’ पहले से ऑर्डर करने की सर्विस देता है. इसे पेंट्री कार स्टाफ उनकी सीटों पर पहुंचाएगा. ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि ये सर्विस ये पक्का करती है कि यात्रियों को अधिक ऑर्गेनाइज्ड, सुरक्षित और डिजिटल कैटरिंग का अनुभव मिले. इस सर्विस पर बुकिंग के लिए यात्री IRCTC वेबसाइट (irctc.co.in) पर टिकटिंग प्रोसेस के दौरान कन्फर्मेशन पेज या ‘बुक्ड टिकट हिस्ट्री’ सेक्शन से ई-पेंट्री मील का ऑप्शन चुन सकते हैं.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )