• Fri. Apr 17th, 2026

ग़ाज़ियाबाद: हिंडन से किशनगढ़ के लिए 25 अप्रैल और गुजराज के मुंद्रा के लिए 5 मई से उड़ान भरी जाएंगी

हिंडन सिविल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। स्टार एयर हिंडन से किशनगढ़ के लिए 25 अप्रैल और गुजराज के मुंद्रा के लिए 5 मई से उड़ान भरी जाएंगी।

पिछले दिनों हिंडन एयरपोर्ट से घटती उड़ानों के बीच शहरवासियों में मायूसी थी, लेकिन दो उड़ानों के शुरू होने वाली खबर से लोग काफी खुश है। स्टार एयरलाइंस कंपनी किशनगढ़ के लिए पहले भी उड़ान संचालित कर रही थी। हालांकि दो माह से उड़ान स्थगित कर रखी थी, इसे अब फिर शुरू किया जा रहा है। वहीं, गुजरात के मुंद्रा के लिए पहली बार उड़ान शुरू की जा रही है। मुंद्रा एयरपोर्ट गुजरात के कच्छ जिले में एक औद्योगिक शहर है। यहीं पर मुंद्रा बंदरगाह भी है। इसे गुजरात के बड़े बंदरगाह में गिना जाता है। एयरलाइंस कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर मुंद्रा और किशनगढ़ के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी हे। हिंडन एयरपोर्ट से यह फ्लाइट शाम को 4:15 बजे डिपार्चर होगी और मुंद्रा एयरपोर्ट पर 6:15 बजे पहुंचेगी। वेबसाइट पर बुकिंग की तारीख सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को दिखाई जा रही है। इसका टिकट 5 हजार से शुरू है। वहीं, किशनगढ़ रूट पर भी स्टार एयर हफ्ते में केवल मंगलवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर बाकी सभी दिन लोग यहां से उड़ान भर सकेंगे। किशनगढ़ के लिए दोबारा शुरू हो रही उड़ान की समय सारिणी में परिवर्तन आया है। पूर्व में यह फ्लाइट शाम 5:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी, अब यह दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे किशनगढ़ पहुंचाएगी।—-

मार्च में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बंद कर दी थी अपनी सेवाएं
हिंडन एयरपोर्ट से मार्च में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सभी उड़ान सेवाएं बंद कर दी थीं। इसके बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। अब नई उड़ान शुरू होने से एक बार फिर हिंडन पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू होगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )