परिवहन विभाग की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं जिससे पारदर्शिता भी आई है। करीब 90 फीसदी काम ऑनलाइन शिफ्ट हो गए हैं। इससे काम जल्दी और आसानी से हो रहा है।
जटिलताएं भी कम हो गईं हैं। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने बताया कि इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, अवधि बढ़ाना, फिटनेस समेत अन्य कामों को ऑनलाइन कराया जा सकता है। अब लोग दफ्तर के चक्कर काटने के बजाय ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।