नोएडा प्राधिकरण केे जल विभाग के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जल का बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी देकर जालसाजी की जा रही है। जल खंड के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक वर्मा ने बताया ठगी करने वालोंं का पता कर उनकेे विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही विभाग के नाम से प्राप्त होने वाली लिंक या मैसेज को न खोलने की अपील भी की है। इनसे ठगी का शिकार हो सकते हैं

