• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि दूषित पानी और सीवेज से जुड़ी समस्याएं अब भी

सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन सोसाइटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सही ढंग से संचालन न होने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण को कई बार पत्र लिखकर स्थिति के बारे में बताया है पर कार्रवाई के नाम पर प्राधिकरण पुराने जुर्माने का पत्र भेजकर खानापूर्ति कर रहे हैं। इससे पहले भी बिल्डर पर करीब 56 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बावजूद सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि दूषित पानी और सीवेज से जुड़ी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार कार्रवाई के बाद भी हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।निवासियों का कहना है कि एसटीपी लंबे समय से पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहा है।

इसके कारण सीवेज के शोधन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका असर पानी की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस प्रबंधन ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। निवासियों ने मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )