• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्राधिकरण ने 52 मकानों को चिह्नित नोटिस जारी किया

बारिश में सेक्टर-19 में होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण घरों के सामने की नाली गहराई से साफ करवा रहा है। पिछले दिनों सेक्टर का एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने निरीक्षण कर सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन सेक्टर में बहुत से घरों के सामने नाली को ढकने के लिए स्थायी या अस्थायी निर्माण किया गया है। प्राधिकरण ने ऐसे 52 मकानों को चिह्नित नोटिस जारी किया है। इन जारी नोटिस में 2 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है।

प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सेक्टर-19 के ए, बी और सी ब्लॉक में अधिकतर घरों के बाहर नाली पर अतिक्रमण किया गया है। इस अतिक्रमण के कारण नालियों की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है। इससे बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जीएम ने स्पष्ट किया कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया और जलभराव या कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्लॉट आवंटी की होगी। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटा लिया गया है, वहां नालियों की सफाई का काम शुरू हो गया है। लक्ष्य यह है कि जलनिकासी के सभी अवरोधों को दूर किया जाए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )