• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: जिला लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू

जिला लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू कर दिया गया है। अब प्रतिदिन आने वाले सभी सदस्यों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी और इसकी निगरानी शासन स्तर से भी की जाएगी। इससे पाठकों की संख्या और लाइब्रेरी के उपयोग का सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। कुछ दिन पहले सदस्यता शुल्क जमा करने की व्यवस्था भी ऑनलाइन कर दी गई थी।

डिजिटल भुगतान और बायोमेट्रिक प्रणाली से लाइब्रेरी की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी होगी। लाइब्रेरी प्रभारी रघुराज भाटी ने बताया कि सभी सदस्यों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )