• Tue. Jul 28th, 2026

ग़ाज़ियाबाद: 4 घंटे बहन को लेकर घूमा; फिर आरी से रेता गला

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती को उसके बड़े भाई ने ही गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। गाजियाबाद के वेबसिटी थाना इलाके से बरामद शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने रविवार को यह खुलासा किया। मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घरों में रंगाई-पुताई का काम करता है।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 23 जुलाई को काजीपुरा में ज्वार के खेत से युवती का शव बरामद किया गया। ग्रेटर नोएडा के कासना निवासी उषा ने शनिवाररात शव की पहचान अपनी भांजी रीमा के रूप में की। वह सिद्धार्थनगर के बंधवाताल से 15 दिन पहले ही उसके यहां आई थी। उषा ने बताया कि 22 जुलाई की रात रीमा बड़े भाई दीपक के साथ निकली थी। बदल लिया था हुलिया एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि 400 सीसीटीवी व हजारों नंबरों की लोकेशन खंगाली गई। एक फुटेज में दीपक दाढ़ी, मूंछ व सिर पर घने बाल में नजर आया। हालांकि वारदात के बाद हुलिया बदलकर वह गंजा हो गया। उसने रीमा का फोन भी बंद कर फेंक दिया था। करीब चार घंटे बहन को लेकर घूमादीपक ने पुलिस को बताया कि रीमा सिद्धार्थनगर में ही पड़ोस के एक युवक से शादी करना चाहती थी।

दो बार वह उसके साथ भाग चुकी थी। बुधवार को जब वह मौसी उषा के घर पहुंचा तो रीमा उसी युवक से फोन पर बात कर रही थी। इससे नाराज होकर वह रीमा को लेकर रात करीब आठ बजे निकला। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा-नोएडा के बीच चार घंटे उसे घुमाता रहा और प्रेमी को छोड़ने के लिए समझाता रहा। दीपक के अनुसार इसके बाद भी रीमा नहीं मानी तो सेक्टर-62 से एप से ऑटो बुक कर वह उसे काजीपुरा ले गया और पहले गला दबाया फिर खेत में घसीटकर आरी के ब्लेड से गला रेतकर फरार हो गया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ब्लेड बरामद कर लिया है।पहले गला दबाया फिर खेत में ले जाकर रेता गलापूछताछ में दीपक ने बताया कि ऑटो से उतरने के बाद भी उसने बहन को जिद छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। वह प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इस बार बात नहीं मानने पर उसने रीमा का गला दबा दिया। जमीन पर गिरने पर दीपक उसे खींचकर ज्वार के खेत में ले गया। उसके जिंदा होने के शक में आरोपी ने अपने पास मौजूद आरी के ब्लेड से रीमा का गला रेत दिया और वहां से भाग गया। घटना के बाद रीमा का मोबाइल फोन फेंकाएसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि उन्होंने 400 सीसीटीवी और हजारों नंबरों की लोकेशन निकाली। इस दौरान एक आरोपी पैदल जाता हुआ दिखा, लेकिन जो सीसीटीवी मिला, उसमें आरोपी की दाड़ी, मूंछ और सिर पर घने बाल थे। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद ही वह गंजा हो गया था। आरोपी ने रीमा का कीपैड फोन भी घटना स्थल के करीब ही बंद करके फेंक दिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )