• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सेवानिवृत्त कर्मी और इंजीनियर से 58 लाख रुपये ठगे

साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मी और इंजीनियर से 58 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने डब्बा ब्रोकर एप पर मनचाहा मुनाफा दिखाया, लेकिन रकम नहीं निकलने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।साइबर थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर 137 के भेल सेवानिवृत्त कर्मी अजय को 11 मई को व्हाट्सएप पर शेयर बाजार संबंधी संदेश मिला। श्रेया कुलकर्णी नाम की ठग ने खुद को फिनसोल सिक्योरिटी की इन्वेस्टमेंट प्लानर बताया। उसने फिनसोल सारथी एप डाउनलोड कराकर निवेश शुरू कराया। शुरुआत में पांच हजार रुपये का मुनाफा दिखाकर अजय का विश्वास जीता गया। अजय ने 26 जून तक कई बार में 44 लाख रुपये ट्रांसफर किए। एप पर एक करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो दिखा।

रकम निकालने के लिए आवेदन करने पर ठगों ने कर के नाम पर और पैसे मांगे। रकम न देने पर ठगों ने अजय से संपर्क तोड़ दिया।दूसरी तरफ सेक्टर 47 के इंजीनियर वैभव से भी साइबर ठगों ने 14 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी की। दोनों पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस उपायुक्त साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ितों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ठगी में शामिल बैंक खातों की भी जांच कराई जा रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )