• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के नाम एक इंटरनेट पर याचिका शुरू की 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करेंगे। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध में पार्टी मुख्यालय से दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ निकलेंगे और पीएम को 2.33 लाख लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका सौंपेंगे। हालांकि, अभी तक दिल्ली पुलिस से मार्च की इजाजत नहीं मिली है।दिल्ली में काॅकरोच पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आप ने दिल्ली में पीएम आवास पर पैदल यात्रा का बिगुल बजाया है। आप मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और गाड़ियां खराब हो रही हैं। आरोप है कि सरकार बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप रही है।टाउनहॉल में जनता के समर्थन : केजरीवाल ने आरोप लगाया कि शनिवार को ई-20 के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में हॉल के अंदर-बाहर भारी भीड़ थी और करीब 7 लाख लोग इसे ऑनलाइन देख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर या पीड़ित व्यक्ति आवाज उठाता है तो उसे ट्रोल करके और एफआईआर दर्ज कर धमकाया जाता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )