• Sat. Mar 14th, 2026

PM मोदी के घर पर बीजेपी नेताओं की बैठक के बाद अटकलें तेज , कैबिनेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव…

New Delhi : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के स्तर पर काफी कुछ बदल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जुलाई को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इस बीच अटकलें जोरों पर हैं कि मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। भाजपा संगठन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

ऐसे में यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं। बैठक पांच घंटे से ज्यादा वक्त तक चली। बीजेपी की तरफ से इस बैठक को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं किया गया है। बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि पीएम के घर पर हुई बैठक में मंत्रिपरिषद में फेरबदल को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा जल्द ही बीजेपी संगठन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सबसे ज्यादा चर्चा धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम पर है। इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, कर्नाटक और गुजरात समेत तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी किया जा सकता है।
मोदी कैबिनेट में दो साल से बड़ा बदलाव नहीं हुआ
पिछले करीब दो साल से मोदी कैबिनेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, मई 2023 में केंद्र सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटा दिया था। यह जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले जुलाई 2021 में मोदी सरकार ने 12 मंत्रियों को हटा दिया था। उनकी जगह 17 नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )