जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों के राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र के लिए इसी महीने निरीक्षण होगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों को प्रदेश सरकार की टीम ने निरीक्षण के बाद सही पाया है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम आकर सभी मानकों को परखेगी।
इनमें इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धि, स्वच्छता, वृद्धों का इलाज, ईएनटी की सामान्य चिकित्सा आदि शामिल हैं

