• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली यूनिवर्सिटी में डूसू चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ (डूसू) चुनाव-2026 की तैयारियां शुरु हो गई है। सितंबर में होने वाले इन चुनाव के लिए डीयू प्रशासन ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की प्रिंटेड प्रचार सामग्री, पोस्टर, फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। केवल हाथ से बनाई गई प्रचार सामग्री को निर्धारित वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर लगाने की अनुमति होगी। यदि कोई उम्मीदवार किसी नियम का उल्लंघन करता है तो उसका नामांकन रद होगा

डीयू प्रॉक्टर प्रो मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रॉक्टर कार्यालय में डूसू पदाधिकारियों और विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट और लिंगदोह समिति की गाइडलाइंस के अनुरूप चुनाव संचालन और आचार संहिता पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्र संगठन प्रतिनिधियों ने इन पर अपनी सहमति भी जताई। बैठक में तय किया गया कि कैंपस और उसके आसपास किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। खंभों, दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार के प्रिंटेड या डिजिटल होर्डिंग, बैनर अथवा फ्लेक्स नहीं लगाए जाएंगे। दीवारों पर ब्लॉक प्रिंटिंग या स्प्रे पेंटिंग भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

डीयू प्रॉक्टर डॉ मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि एमसीडी के विज्ञापन बोर्डों पर भी किसी प्रकार का फ्लेक्स या पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो विश्वविद्यालय प्रशासन आवश्यक कार्रवाई के लिए एमसीडी आयुक्त को सूचित करेगा। इसके अलावा कार, जीप, बस, ऑटो, ई-रिक्शा पर उम्मीदवार के नाम वाले स्टिकर नहीं लगाए जाएंगे। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान हर उम्मीदवार के लिए सिर्फ पांच कारों की इजाजत होगी और ट्रैक्टर, जेसीबी या जानवरों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )