• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: टेक्नीशियन प्रशिक्षु ने कमरे में सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर में सोमवार देर रात लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षु ने कमरे में सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

श्रावस्ती के भिनगा गांव के रहने वाला अवधेश कुमार सेक्टर 30 चाइल्ड पीजीआई में लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षु था। वह परिसर में रह रहा था। सोमवार रात को करीब 11 बजे वह कमरे में फंदे से लटका मिला। स्टाफ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए।

तीन दिन पहले छोड़कर गए थे स्वजन: पुलिस के मुताबिक स्वजन तीन दिन पहले अवधेश को घर से पीजीवीआई में छोड़कर गए थे। जानकारी में आया है कि वह कुछ दिन से परेशान था।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता हूं। मैं सभी पर बोझ बन गया हूं। मुझे पैसे कमाने थे। मैं बहुत दुखी हूं। आदि बातें लिखी हुई हैं। पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )