• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो लोगों से 44 लाख रुपये की ठगी

क्रिप्टो करेंसी और शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर जालसाजों ने महिला समेत दो लोगों से करीब 44 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर खुद को निवेश सलाहकार बताया और कम समय में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। जब पीड़ितों ने निवेश की गई राशि और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।टास्क के बहाने जाल में फंसाया, टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर 21 लाख रुपये ठगे107 स्थित लोटस-300 सोसायटी की रहने वाली एक महिला निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई 2025 को उन्हें टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम और क्रिप्टो निवेश से जुड़े एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्य खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे। भरोसा जीतने के लिए ग्रुप में प्रतिदिन भारी मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। इनके झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग किस्तों में 20.92 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।

बाद में आरोपियों ने रकम लौटाने के बजाय और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।विदेशी शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 23 लाख ऐंठ लिएदूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-1 सोसायटी निवासी एक व्यक्ति को पिछले वर्ष व्हाट्सएप पर विदेशी शेयर बाजार में निवेश का प्रस्ताव दिया गया। अधिक मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 23.06 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। पीड़ित ने 20 जून 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )