• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- कौशाम्बी के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ से जानिए ,बदलते मौसम में कैसे रखें नवजात शिशुओं का ख्याल

यूपी के कौशांबी जिले के सिराथू कस्बा के रहने वाले मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल केसरवानी ने बताया कि गर्मी जा रही है और अब ठंडी दस्तक दे रही है। इस बदलते मौसम में नवजात शिशुओं को जुकाम बुखार खांसी होना आम बात हो जाती है।किंतु कई बार थोड़ी सी लापरवाही निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी का भी रूप ले लेती है।

उन्होंने बताया कि इस मौसम में सबसे पहले तो बच्चों के पैर हांथ नाक कान और सिर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें क्योंकि इन्ही जगहों से शरीर के अंदर ठंडी प्रवेश करती है। डॉ० राहुल केसरवानी ने आगे बताया कि यदि किसी नवजात शिशु को ठंडी में स्वस्थ रखना है तो रोजाना रात को एक बादाम पानी में भीगा कर सुबह उसे घिस कर नवजात शिशुओं को अवश्य पिलाना चाहिए जिससे उसके अंदर गर्मी बनी रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)