• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP : महिला ने चाकू से काटा युवक का प्राइवेट पार्ट , रेप की कोशिश का लगाया आरोप, महिला के शब्दों में पढ़े पूरी कहानी…

Kaushambi : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक महिला ने कथित रूप से एक युवक का गुप्तांग चाकू से काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी युवक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है । खून से लथपथ युवक को उसके परिजनो ने निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर पीड़ित महिला के खिलाफ गंभीर धाराओ मे मुक़द्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित से घटना प्रयुक्त चाकू व खून से सना चादर बरामद कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जबकि पीड़ित का कहना है कि उसने जो भी कुछ किया वह अपनी अस्मत बचाने के लिए किया है।

मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गाव मे विवाहित महिला अपने बेटी के साथ घर मे अकेले रहती है। महिला रीमा (परिवर्तित नाम) का पति नौकरी के सिलसिले मे सऊदी अरब मे रहकर ड्राइवरी करता है। पिछले ढाई साल से वह घर वापस नहीं आया। रीमा की देखभाल के लिए एक वृद्ध महिला एवं गाव गाव का एक 30 वर्षीय युवक उसने घर आते जाते है। बताया जा रहा है युवक 7 साल की उम्र से रीमा के पति के परिवार की सेवा मे लगा हुआ है। 

पीड़ित रीमा ने बताया, सोमवार को वह जब घर मे अकेले थी। उसके घर मे सेवा करने वाला युवक मिराजुद्दीन (परिवर्तित नाम) आया और उसका हाथ पकड़ कर खीचने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी गर्दन मे हाथ लगा कर उसे गोद मे लेकर कमरे मे ले गया। उससे कपड़े उतारने की जिद करने लगा। पीड़ित ने मौका देख कर रसोई मे गई और वहाँ से चाकू लेकर आई। बेड मे छिपा कर चालाकी से युवक के सामने कपड़े उतारने मे शर्म की बात कह कर उसे कंबल से मुह ढकने की बात कही। युवक ने जैसे ही कंबल से अपना मुह ढका पीड़ित ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर अलग कर दिया। वारदात के बाद युवक चीखते हुए खून से लथपथ अपने घर की ओर भाग गया। कुछ देर बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उल्टे उसे ही थाने मे पकड़ कर रखा है। 

मिराजुद्दीन ने बताया, वह अपने घर मे बड़े भाई की शादी के इंतजाम मे व्यस्त था। पिता से रीमा ने उसे बुलाया। वह जब रीमा ने घर गया तो वह कमरे मे बैठी थी। उसने नसीले कपड़े से उसके मुह से बेहोश कर दिया। जब होश आया तो उसके पैर खून से भीगे थे। गिरते पड़ते वह अपने घर पहुचा। परिवार से उसे अस्पताल मे भर्ती कराया है।

सर्किल अफसर मंझनपुर अभिषेक सिंह ने बताया,मंझनपुर थाना के एक गाव मे युवक का महिला से कुछ आपसी विवाद हुई। जिसमे महिला ने युवक का गुप्तांग चाकू से काट दिया गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुची। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां से से प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को हिरासत मे लेकर उससे चाकू बरामद कर लिया गया। पुंछ-तांछ के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला सीमा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है ।

 उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)