• Sat. Feb 7th, 2026

नोएडा: अपहरण की बढ़ती घटनाओं पर स्कूलों ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में अपहरण की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्कूल प्रशासन भी अलर्ट हैं। फादर एग्नल स्कूल ने एडवाइजरी जारी की है कि बच्चे अजनबियों से बात और उसके साथ न जाए। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों को बस स्टॉप या स्कूल से लेते और छोड़ते समय पूरी सतर्कता बरतें। स्कूल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभिभावकों को निर्धारित समय पर ही बस स्टॉप पर मौजूद रहना अनिवार्य है।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बच्चों को केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही सौंपा जाएगा। बिना वैध पैरेंट आईडी कार्ड के किसी भी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि पर रोक लगाई जा सकेगी। स्कूल प्रबंधकों का मानना है कि हाल के दिनों में सामने आई घटनाएं चिंताजनक हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल व अभिभावकों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )