• Thu. Jun 4th, 2026

ग्रेटर नोएडा: मेडिकल डिवाइस पार्क में जापानी निवेशकों के सहयोग से चिकित्सा उपकरणों का निर्माण 

यमुना सिटी के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में जापानी निवेशकों के सहयोग से चिकित्सा उपकरणों का निर्माण होगा। इन कामों की निगरानी के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाया गया है। इसमें जापानी संस्था मेडिकल एक्सीलेंस जापान (एमईजे) के अलावा केंद्र, राज्य और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे।
अधिकारियाें ने बताया कि चिकित्सा उत्पादन के लिए अब तक कंपनियों को 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। एक कंपनी ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है।

वहीं, दस कंपनियों में निर्माण चालू है। तकनीक साझेदारी और आस्का लैब की स्थापना के लिए यीडा और एमईजे के बीच बीते महीने एक अनुबंध हुआ था। अब संयुक्त कार्य समूह बनाया गया है जिसमें यीडा की तरफ से मुख्यमंत्री के सलाहकार, यीडा के सीईओ आरके सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, एमडीपी के दो आवंटी शामिल हैं। वहीं, एमईजे की तरफ से जापान की सरकार के प्रतिनिधियों और निवेशक शामिल हैं। यह संयुक्त कार्य समूह एमडीपी के लिए आवश्यक अवसंरचना, नियामकीय सहयोग, भूमि आवंटन, उपयोगिताएं और निवेशकों के लिए नीतिगत प्रोत्साहन देगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )