• Sun. Jul 26th, 2026

ग्रेटर नोएडा: ट्रेड शो-2026 में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ईवी) और स्टार्टअप काे भी बढ़ावा दिया जाएगा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ईवी) और स्टार्टअप काे भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एक अलग हॉल में इनको जगह दी जाएगी। जहां इन सेक्टर से जुड़ी कंपनियां अपनी नई-नई तकनीकी का प्रदर्शन करेंगी। पिछले साल भी कंपनियों ने हरित ऊर्जा व टिकाऊ परिवहन से जुड़ी तकनीकी का प्रदर्शन किया था।

ट्रेड शो में हर सेक्टर के उत्पादों के साथ नवीनतम तकनीकी का प्रदर्शन किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी ट्रेड शो में ईवी और स्टार्टअप को विशेष स्थान दिया जाएगा। पिछले साल आयोजन में स्विच मोबिलिटी जैसी प्रमुख ईवी कंपनियों ने अपने आधुनिक उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित किए थे। जबकि स्टार्टअप व युवा उद्यमियों को सीएम युवा नाम के पवेलियन में जगह दी गई। वहां युवाओं ने अपने नए-नए स्टार्टअप का प्रदर्शित किया। इस बार भी प्रदर्शनी में लोगों को नई तकनीकी और स्टार्टअप देखने को मिलेंगे। इसके लिए कंपनियों को स्टॉल आवंटन का काम शुरू हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के स्टार्टअप को भी जगह मिलेगी। उद्योग उपायुक्त पंकज निर्वाण ने बताया कि जिले में 7000 से अधिक स्टार्टअप है। जो 55 अलग-अलग सेक्टर के हैं। जो स्टार्टअप प्रदर्शनी में भाग लेना चाहेगा, उसकी सूचना शासन स्तर को दी जाएगी। वहां से अनुमति के बाद स्टॉल का आवंटन किया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )