• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: कांवड़ियों की सेवा की तैयारी में जुटा प्रशासन

सावन माह के साथ शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए नोएडा में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर परिसर में भी शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।यह शिविर करीब 50 फीसदी तैयार हो चुका है और अगले दो दिनों में पूरी तरह शुरू हो जाएगा। शनि मंदिर समिति के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष अधिक सुविधाएं दी जाएंगी।

कांवड़ियों के विश्राम के लिए 750 अधिक लोगों की क्षमता वाला एक हॉल आरक्षित किया गया है। इसमें कूलर और पंखे जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविर तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी तैयार की गई है। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई। आयोजकों ने बताया कि शिविर में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम जैसी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। प्रशासन और प्राधिकरण के सहयोग से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का प्रयास है। पिछले वर्ष की बारिश की समस्या को देखते हुए इस बार वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी और यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक कर्मी भी मौजूद रहेंगे।

ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिससमिति सचिव ने बताया कि इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए ड्रोन के जरिए नोएडा पुलिस कांवड़ियों की निगरानी करेगी। जहां थर्मल स्क्रीनिंग वाले कैमरे से लैस ड्रोन होंगे। इसके जरिए हर एक कोने की कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो और शांतिपूर्वक यात्रा पूरी हो सके

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )