• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: जमीन खरीदने के नाम पर दोस्त ने 45 लाख हड़पे

जमीन खरीदने के नाम पर एक युवक से 45 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने दोस्त पर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बीटा-2 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अल्फा-1 निवासी अरुण कुमार मावी ने बताया कि उसकी बीटा-2 स्थित एवीजे होम्स निवासी नितिन नागर से अच्छी दोस्ती थी। नितिन ने जमीन खरीदने के लिए 50 लाख रुपये कुछ समय के लिए उधार मांगे और दो-तीन महीने में रकम लौटाने का भरोसा दिया। अरुण ने रिश्तेदार से पैसे लेकर उसे दे दिए। समय पूरा होने पर नितिन ने पांच लाख रुपये नकद लौटाए और शेष 45 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।

शिकायत करने पर आरोपी ने कुछ समय बाद रकम लौटाने की बात कही और दनकौर स्थित एक भूखंड की रजिस्ट्री गिरवी रखने के लिए दी। पीड़ित का आरोप है कि जांच में उस भूखंड से जुड़े दस्तावेजों में भी गड़बड़ी मिली। विरोध करने पर नितिन ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )