• Tue. Sep 8th, 2026

नोएडा: पिता पर सात साल की बेटी से अश्लील हरकत करने का आरोप

कोतवाली फेज वन क्षेत्र में रहने वाले एक पिता पर सात साल की बेटी से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। यह आरोप बच्ची की मां ने अपने पति पर लगाया है। इस मामले में कोतवाली फेज-1 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। इसमें बेटी के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )