• Fri. May 22nd, 2026

Pran Pratishtha: तेज प्रताप ने पोस्ट कर कसा तंज लिखा- ‘राम तो सबके मन में है, अंधभक्त राम…’

ByIcndesk

Jan 22, 2024

Report By : Himanshu Garg (ICN Network)

अब से कुछ घंटों के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आरंभ हो जाएगा। पूरा देश इस उत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। लेकिन इससे पहले लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने पोस्ट के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते हुए लिखा है कि ‘राम तो सबके मन में हैं…. अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें। क्योंकि राम के लोग कभी भेदभाव नहीं करते… सबसे पहले महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद होना चाहिए और गरीबी और भूख जैसे रावण को कैसे खत्म करें इस पर विचार होना चाहिए। राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को बाहर निकालिए और देश को प्रेम सद्भाव और खुशहाली के रास्ते पर लेके चलिए।’

श्री राम को लेकर सुर्खियों में रहे थे तेज प्रताप
दरअसल, इससे पहले भगवान श्री राम को लेकर तेज प्रताप काफी सुर्खियों में रहे थे। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के दौरान उन्होंने कहा था कि राम भगवान मेरे सपने में आए थे और कहा था कि उस दिन हम अइबे नहीं करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा था कि ’22 जनवरी को राम जी अयोध्या नहीं आएंगे। राम जी मेरे सपने में आए थे। वो बोले हैं ‘ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे’। जब चुनाव आता है तो मंदिर आगे आ जाता है। चुनाव खत्म होते ही मंदिर को पूछा नहीं जाता। ये बातें उन्होंने अपने संगठन DSS के स्थापना दिवस समारोह में कही थी।

By Icndesk