• Sat. Feb 7th, 2026

राजू, श्याम और बाबू राव की हो रही है वापसी, हेरा फेरी 3 में अक्षय की वापसी पर सस्पेंस ख़त्म

सालो पहले ‘हेरा फेरी’ फिल्म से बाबू राव, राजू और श्याम ने फैंस को अपनी कॉमेडी से इस कदर हसाया था कि आज भी लोग इस फिल्म को देखते हैं तो अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 23 बरस हो चुके हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट ‘फिर हेरा फेरी भी आया और लोगों को फिर से हंसा हंसाकर लोटपोट कर गया। फिल्म के दोनों पार्ट की कामयाबी के बाद फिल्म से तीसरे पार्ट की चर्चा जोरों पर थी।

फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए आए दिन फैंस सोशल मीडिया पे आवाज़े उठाते रहते थे,बीच में खबरे ये भी आए थी की फिल्म के लीड ट्रायो में से एक अक्षय कुमार कहानी से नाखुश हैं जसकी वजह से उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक़ काफी कोशिशों के बाद मेकर्स ने ख़ास अक्षय कुमार के लिए के लिए कहानी में बदलाव किये है जिसको देखते है हुआ अक्षय ने फिल्म में काम करने के लिए सहमति जता दी है।

पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अक्षय कुमार की जगह इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।लेकिन अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म में कार्तिक नहीं बल्कि अक्षय कुमार ही दिखेंगे।इसके अलावा सुनील शेट्टी और परेश रावल भी साथ काम करते नजर आएंगे।हालांकि कुछ टाइम पहले अक्षय ने इस फिल्म का हिस्सा होने से मना किया था।लेकिन अब ऐसा नहीं है और वो इस फिल्म में फिर से राजू का किरदार निभाते नजर आएंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)