मामले में ओएसडी अशोक शर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है। तकनीकी जानकारी के लिए विद्युत यांत्रिक के वरिष्ठ प्रबंधक व एक अन्य इंजीनियर को भी जांच अधिकारी का सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2020 में अंडरग्राउंड केबलिंग प्रकरण में अपने चहेती कंपनियों को टेंडर देकर लाभ कमाने के मामले में यादव सिंह समेत 20 अन्य अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी हुई थी। मामले में सीबीआई ने कुछ नामों पर शासन स्तर से कार्रवाई किए जाने की रिपोर्ट दी थी। इसमें उस समय प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग में अलग-अलग पदों पर तैनात तीनों इंजीनियर के नाम शामिल हैं।
यह विभागीय जांच और कार्रवाई एक साल पहले ही पूरी हो जानी थी लेकिन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इस बीच डीजीएम से जीएम के पद पर आरपी सिंह का प्रमोशन हो गया है। प्रमोशन के बाद भी आरपी सिंह को औद्योगिक विकास विभाग नोएडा में ही तैनात रहे।
एफआईआर के लिए शिकायत देकर चर्चा में आए थे केबल घोटले से जुड़े प्रकरण में सेक्टर-39 थाने में जीएम आरपी सिंह जो उस समय प्रबंधक थे उन्होंने ही यादव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत प्राधिकरण की तरफ से दी थी। उस समय यादव सिंह बड़ा नाम था और चर्चित प्रकरण था। ऐसे में शिकायतकर्ता के तौर पर आरपी सिंह का नाम भी चर्चा में आया था। आर पी सिंह सीबीआई जांच में गवाह भी बने। जांच में नाम आने को लेकर उनका कहना है कि यह एक प्रक्रिया है। वह भी उस वक्त सर्कल-2 में तैनात थे।

