• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: जलभराव को खत्म करने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

खोड़ा तिराहे से सेक्टर-59 मामूरा के बीच बने नाले से होने वाले जलभराव को खत्म करने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पानी बढ़ने से होने वाली समस्या को देखते हुए नाले को लगभग ढाई मीटर चौड़ा किया जाएगा।
आईआईटी की टीम से सर्वे कराने के बाद प्राधिकरण ने इसका टेंडर जारी किया है। इस नाले में कई जगहों पर छोटे नाले भी आकर मिलते हैं। उनकी गंदगी भी मिलने से ये नाला जल्दी भर जाता है। विशेषतौर पर मानसून के मौसम में ये नाला बहुत जल्दी उफान पर आ जाता है, जिससे रास्ते में जलभराव होता है। समस्या को देखते हुए पूर्व में सर्वे कराने के निर्देश दिए गए थे। आईआईटी दिल्ली की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे करके नाले को चौड़ा करने का सुझाव प्राधिकरण को दिया था। अब इस समस्या को खत्म करने के लिए प्राधिकरण ने काम कराने का निर्णय लिया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )